चौसा में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, 8 कर्मी घायल; 14 आरोपी गिरफ्तार


 मधेपुरा | 02 मार्च 2026

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादलित टोला में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक पुलिस पदाधिकारी समेत कुल 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना का पूरा विवरण

थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान के अनुसार, रविवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब महादलित टोला पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और भीड़ ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों के नाम,एस.आई. विक्रम कुमार,एस.आई. राजकिशोर कुमार

एस.आई. शैलेन्द्र कुमार रंजन,मोहम्मद समद आलम,मोहम्मद तजमुल,काजल कुमारी

नीरज कुमार,पिंटू कुमार यादव सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

हमले के बावजूद पुलिस ने संयम और साहस का परिचय देते हुए स्थिति पर काबू पाया और मौके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में महादलित टोला निवासी संजित कुमार, अजीत कुमार, अंकित कुमार, दिलखुश कुमार सहित मधेपुरा, मुरलीगंज और पूर्णिया जिले के निवासी भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वर्तमान स्थिति

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ